
बिलासपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने विभाग की एक सुपरवाइजर के खिलाफ लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार, भ्रामक और असत्य बताते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी को सामूहिक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर बिलासपुर को भी प्रेषित की गई है।
ज्ञापन में कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने कहा है कि हाल ही में विभाग की संबंधित सुपरवाइजर के विरुद्ध लगाए गए आरोप तथ्यहीन हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि संबंधित सुपरवाइजर द्वारा आज तक किसी भी प्रकार की अवैध राशि की मांग नहीं की गई है और न ही किसी कार्यकर्ता या सहायिका पर प्रतिमाह पैसे देने के लिए किसी प्रकार का दबाव बनाया गया है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि सभी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं लंबे समय से उनके अधीन कार्य कर रही हैं। उनके अनुसार सुपरवाइजर द्वारा विभागीय कार्यों को सदैव नियमानुसार एवं अनुशासित तरीके से संपादित कराया गया है। विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने अथवा जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं करने पर कुछ लोगों द्वारा व्यक्तिगत द्वेषवश उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से इस प्रकार के आरोप लगाए जा रहे हैं।
कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने अपने ज्ञापन में यह भी कहा है कि आरोप लगाने वाली कार्यकर्ता की सहायिका ने भी उन आरोपों को असत्य बताया है। इससे स्पष्ट होता है कि पूरा मामला व्यक्तिगत दुर्भावना से प्रेरित प्रतीत होता है।
ज्ञापन के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने विभागीय अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष समीक्षा कर तथ्यों के आधार पर उचित निर्णय लेने की मांग की है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।