मुंगेली, 31 मई 2026। जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना’ का कार्य मुंगेली जिले में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। 1 मई से 30 मई 2026 तक चले इस अभियान के दौरान जिले के सभी ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों का शत-प्रतिशत सर्वेक्षण किया गया। प्रशासन ने इसे आगामी जनसंख्या गणना के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी कुन्दन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी तहसीलों, गांवों और नगरीय निकायों में गणना कार्य शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से पूरा किया गया। अभियान के दौरान जिले का कोई भी क्षेत्र सर्वेक्षण से वंचित नहीं रहा।
प्रथम चरण में प्रगणकों ने घर-घर जाकर मोबाइल एप के माध्यम से भारत सरकार द्वारा निर्धारित 33 बिंदुओं से संबंधित जानकारी एकत्रित की। इसमें मकानों की स्थिति, परिवारों को उपलब्ध सुविधाएं और परिसंपत्तियों से जुड़ी जानकारी शामिल रही। संकलित आंकड़ों को सुरक्षित रूप से भारत सरकार के सर्वर में संरक्षित किया गया है।
जिले में जनगणना कार्य 6 नगरीय और 6 ग्रामीण चार्ज के अंतर्गत संचालित किया गया। इसके लिए कुल 1380 मकानसूचीकरण गणना ब्लॉक बनाए गए थे। अभियान में 3 अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, 12 चार्ज अधिकारी, 2 मास्टर ट्रेनर, 29 फील्ड ट्रेनर, 1274 प्रगणक और 216 पर्यवेक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कलेक्टर कुन्दन कुमार ने नागरिकों, प्रगणकों और जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नागरिकों द्वारा उपलब्ध कराई गई व्यक्तिगत जानकारी जनगणना अधिनियम 1948 एवं जनगणना नियमावली 1990 के तहत पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इन आंकड़ों का उपयोग केवल नीति निर्माण, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के लिए किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि जनगणना 2027 का दूसरा चरण अर्थात जनसंख्या गणना का कार्य फरवरी 2027 में किया जाएगा। जिला प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि प्रथम चरण की तरह आगामी चरण में भी जिलेवासियों का सक्रिय सहयोग मिलेगा और यह राष्ट्रीय अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण होगा।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।