

मुंगेली, 27 मई 2026।
जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र अचानकमार में उस समय प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली देखने को मिली, जब प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा और कलेक्टर कुन्दन कुमार ग्राम शिवलखार पहुंचे और जमीन पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद कर अधिकारियों ने क्षेत्र की जमीनी हकीकत की पड़ताल की और मौके पर ही समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, आवास और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुख सचिव के सामने रखीं। प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वनांचल क्षेत्रों में शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी और समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए। उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित करने पर जोर दिया।
इस दौरान आवास योजना से जुड़ी एक महिला की शिकायत पर प्रमुख सचिव ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
प्रमुख सचिव ने शिवलखार में संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट का निरीक्षण भी किया और वनांचल क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर उपलब्धता शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
चौपाल कार्यक्रम में डीएफओ अभिनव कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
प्रशासन की इस पहल से ग्रामीणों में भरोसा और उत्साह देखने को मिला। वनांचल क्षेत्र में अधिकारियों का इस तरह सीधे पहुंचकर संवाद करना लोगों के लिए राहत और उम्मीद लेकर आया।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
