पर्यटन के जरिए नई पहचान गढ़ेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

पर्यटन के जरिए नई पहचान गढ़ेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर, 28 मई 2026। मुख्यमंत्री  के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अब देश के पर्यटन मानचित्र पर अपनी नई पहचान बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार की निवेश अनुकूल नीतियों, पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिए जाने और मजबूत इच्छाशक्ति के चलते प्रदेश में पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बड़े निवेश की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में पर्यटन विकास, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में देश की प्रतिष्ठित  के प्रतिनिधियों सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सौंदर्य, घने जंगलों, जलप्रपातों, पहाड़ों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति से परिपूर्ण राज्य है। सरकार का उद्देश्य राज्य की वास्तविक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना है।
उन्होंने कहा कि पर्यटन को उद्योग का दर्जा मिलने से होटल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश की संभावनाएं तेजी से बढ़ी हैं। आधुनिक होटल, बेहतर परिवहन, आवासीय सुविधाएं और पर्यटन अधोसंरचना विकसित होने से छत्तीसगढ़ एक आकर्षक पर्यटन गंतव्य के रूप में उभरेगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में लगातार निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो रहे हैं और इसी क्रम में इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ में निवेश की इच्छा जताई है। कंपनी ने प्रदेश में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 500 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की योजना प्रस्तुत की है। इस निवेश से पर्यटन अधोसंरचना मजबूत होगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
बैठक में वित्त मंत्री  ने कहा कि राज्य सरकार ने निवेशकों के लिए सरल, पारदर्शी और समयबद्ध अनुमति प्रक्रिया विकसित की है, जिससे उद्योगों और पर्यटन परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।
उद्योग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यदि कोई निवेशक 500 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करता है अथवा 1000 से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराता है, तो उसे ‘बी-स्पोक पॉलिसी’ के तहत अतिरिक्त प्रोत्साहन और विशेष लाभ दिए जाएंगे।
बैठक में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष , मुख्य सचिव , मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
राज्य सरकार का मानना है कि बेहतर सड़क संपर्क, आधुनिक पर्यटन सुविधाएं, निवेश प्रोत्साहन नीतियां और छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक संपदा आने वाले समय में प्रदेश को देश के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में शामिल कर सकती

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *