

बिलासपुर/नारायणपुर, 27 मई 2026। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने नारायणपुर जिले को बड़ी विकासात्मक सौगात दी। नारायणपुर प्रवास के दौरान एजी सिनेमा हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 12 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने नगर पालिका नारायणपुर के विकास के लिए अतिरिक्त 5 करोड़ रुपए देने की घोषणा भी की।
कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि राज्य सरकार नारायणपुर को विकसित, खुशहाल और समृद्ध जिला बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले के युवाओं ने शिक्षा, खेल, कला और संस्कृति के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। विशेष रूप से मलखंभ जैसे कठिन खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं की उन्होंने सराहना की।
उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में जिले में आयोजित पांच दिवसीय करियर गाइडेंस कार्यक्रम को युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। साथ ही नेशनल स्कूल ड्रामा, नई दिल्ली की प्रस्तुति “चंदा के चकोर” की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां जिले की प्रतिभा को राष्ट्रीय पहचान दिला रही हैं।
उप मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद नारायणपुर जिले के विकास कार्यों के लिए अब तक 307 करोड़ रुपए स्वीकृत किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 32 करोड़ रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य शुरू किए गए हैं, जिन्हें शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, कला और संस्कृति के क्षेत्र में नारायणपुर को नई पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि नारायणपुर को मॉडल नगर के रूप में विकसित करने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि नगरीय निकाय क्षेत्र में 120 करोड़ रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही विद्यार्थियों के लिए बेहतर अध्ययन सुविधा उपलब्ध कराने 23 करोड़ रुपए की लागत से लाइब्रेरी भवन का भूमिपूजन किया गया है।
कार्यक्रम में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। कृषि विभाग द्वारा पांच किसानों को किसान समृद्धि योजना के तहत बोर खनन एवं पंप स्थापना के लिए 1.99 लाख रुपए की सहायता राशि दी गई। वहीं उद्यानिकी विभाग द्वारा दो किसानों को बागवानी विकास हेतु 3.85 लाख रुपए के चेक प्रदान किए गए। मत्स्य पालन विभाग द्वारा तीन हितग्राहियों को मछली पकड़ने के जाल वितरित किए गए।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली। शिक्षा विभाग के स्टॉल में उन्होंने विद्यार्थियों को स्वयं लैपटॉप वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी, वरिष्ठ नागरिक, पत्रकार और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
