


बिलासपुर, 27 मई 2027। जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 वाहनों को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान एक अवैध कोयला डिपो को सील कर लगभग 1500 मीट्रिक टन कोयला जब्त किया गया। यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में विशेष अभियान के तहत की गई।
खनिज विभाग की टीम ने 26 मई को ग्राम लिम्हा स्थित मेसर्स कश्यप कोल डिपो में दबिश दी। जांच में पाया गया कि डिपो की भंडारण अनुमति समाप्त होने के बावजूद वहां कोयले का भंडारण और संचालन जारी था। विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डिपो को सील कर दिया और मौके पर मौजूद एक ट्रेलर वाहन, भारी मात्रा में कोयला तथा लोडर मशीन को जब्त कर लिया।
इसी दौरान शासकीय भूमि पर बिना वैध अनुमति के खनिज उत्खनन करते हुए दो जेसीबी मशीनें पकड़ी गईं। वहीं दो हाईवा वाहनों के चालक कार्रवाई के दौरान वाहन छोड़कर फरार हो गए, जिसके बाद विभाग ने दोनों वाहनों को मौके पर ही सील कर दिया।
खनिज विभाग के अनुसार जब्त ट्रेलर और दोनों जेसीबी मशीनों को रतनपुर थाना की अभिरक्षा में रखा गया है, जबकि लोडर मशीन और हाईवा वाहनों को यथास्थान सील किया गया है।
इसके अलावा 27 मई को पचपेड़ी, लावर और मस्तूरी क्षेत्रों में संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पचपेड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से चूना पत्थर परिवहन करते एक हाईवा और लावर क्षेत्र में रेत परिवहन करते दो हाईवा वाहनों को जब्त किया गया।
विभाग ने बताया कि सभी मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
