
तखतपुर। सर्व आदिवासी समाज तखतपुर के तत्वावधान में विजयपुर किला परिसर में माता काली कंकाली एवं आदिवासी धर्म गुरु पहन्दी पारी कुपार लिंगो जी की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति रही।
जानकारी के अनुसार प्रतिमा स्थापना का कार्यक्रम आगामी 9 जून को आयोजित किया जाएगा। भूमि पूजन के अवसर पर समाज के लोगों ने आदिवासी संस्कृति, परंपरा और धर्मगुरुओं के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुंदन ठाकुर उपस्थित रहे। वहीं तखतपुर अध्यक्ष श्री कुंवर सिंह मार्को, युवा प्रभाग बिलासपुर जिलाध्यक्ष श्री लव सिंह सिदार एवं संयुक्त सचिव श्री नितिन प्रधान भी विशेष रूप से शामिल हुए।
इसके अलावा शुभम मरावी, भारत मरकाम (जनपद सदस्य), दादू सिंह नेटी, शिव प्रसाद ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, तुकाराम ध्रुव, दिलहरण ध्रुव, जलस राम ध्रुव, कलश राम ध्रुव, बाबू लाल सहित जय आदिवासी सेवा समिति एवं गोंड महासभा के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की गई और समाज की एकता एवं सांस्कृतिक संरक्षण पर जोर दिया गया।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
