



दीपका/कोरबा।
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के दीपका क्षेत्र में कार्यरत छत्तीसगढ़ कोयला मजदूर सेवा समिति और स्थानीय मजदूरों ने ठेका कंपनी एवं प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मजदूरों ने वेतन पर्ची नहीं दिए जाने, हाजिरी में कथित गड़बड़ी और श्रमिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाते हुए 30 मई 2026 से दीपका खदान की कन्वेयर बेल्ट लाइन जाम कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
मजदूरों ने इस संबंध में एसईसीएल दीपका क्षेत्र के महाप्रबंधक, मुख्यमंत्री, श्रम मंत्री, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कोरबा को लिखित ज्ञापन सौंपकर 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया है।
मजदूरों के मुख्य आरोप
मजदूरों का कहना है कि 01 जनवरी 2025 से कार्यरत हेम्स एण्ड जे.एम.ए.टी.सी. एसोसिएट ठेका कंपनी द्वारा लगातार श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है। कार्य प्रारंभ होने से पहले मजदूर प्रतिनिधियों से कई वादे किए गए थे, लेकिन अब तक उन्हें पूरा नहीं किया गया।
मजदूरों ने लगाए ये गंभीर आरोप
मजदूरों को सत्यापित वेतन पर्ची (Pay Slip) नहीं दी जा रही।
दैनिक हाजिरी में कथित तौर पर कटौती और छेड़छाड़ की जा रही है।
पूरा पारिश्रमिक नहीं मिलने से श्रमिकों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है।
श्रमिकों को बुनियादी अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है।
मजदूरों की प्रमुख मांगें
मजदूरों ने ज्ञापन में मांग की है कि—
सभी कामगारों को सत्यापित वेतन पर्ची अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए।
हाजिरी चोरी पर तत्काल रोक लगाई जाए और सत्यापित हाजिरी कार्ड दिया जाए।
पूर्व में हुए समझौतों और मजदूर हितों से जुड़ी मांगों को तत्काल लागू किया जाए।
30 मई से आंदोलन की चेतावनी
मजदूरों ने स्पष्ट कहा है कि यदि 10 दिनों के भीतर उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो 30 मई 2026 से दीपका खदान की कन्वेयर बेल्ट लाइन पूरी तरह ठप्प कर दी जाएगी और अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
मजदूरों का कहना है कि आंदोलन के दौरान उत्पादन प्रभावित होने या आर्थिक नुकसान होने की पूरी जिम्मेदारी ठेका कंपनी हेम्स एण्ड जे.एम.ए.टी.सी. एसोसिएट और एसईसीएल प्रबंधन दीपका क्षेत्र की होगी।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
