950 लीटर डीजल, दो टैंकर और स्कॉर्पियो समेत लाखों का सामान जब्त
सूरजपुर। जिले में अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रतापपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय पेट्रोलियम कंपनी के डीजल चोरी मामले में ढाबा संचालक और एक टैंकर चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 950 लीटर डीजल, दो टैंकर वाहन, एक स्कॉर्पियो और चोरी में प्रयुक्त उपकरण जब्त किए हैं। मामले में एक अन्य टैंकर चालक फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 मई 2026 की रात थाना प्रतापपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम दुरती स्थित अन्नपूर्णा ढाबा में दो टैंकरों से अवैध रूप से डीजल निकाला जा रहा है।
सूचना के अनुसार टैंकर क्रमांक WB 78-5226 और NL 06 A 9129 मुगलसराय से लगभग 24-24 हजार लीटर डीजल लेकर उड़ीसा जा रहे थे। आरोप है कि टैंकर चालकों ने ढाबा संचालक के साथ मिलकर टैंकर के ऑयल टैंक को काटकर डीजल चोरी करना शुरू कर दिया था।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अन्नपूर्णा ढाबा में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान ढाबे के पीछे बने कमरे से 200 लीटर क्षमता वाले चार ड्रम, कई प्लास्टिक जरीकेन और अन्य पात्रों में भरा कुल 950 लीटर डीजल बरामद किया गया। जब्त डीजल की अनुमानित कीमत करीब 93 हजार 100 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने मौके से लोहे की छड़, प्लास्टिक पाइप, डीजल मापने का पात्र, कंटेनर में लगने वाले लोहे के कम्पाट, कटिंग मशीन सहित चोरी में प्रयुक्त अन्य सामान भी जब्त किया। साथ ही दोनों टैंकर और काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक UP 67 AM 9993 को भी कब्जे में लिया गया।
मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 151/2026 के तहत बीएनएस की धारा 316(3), 316(5) और 3(5) के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए ढाबा संचालक रविकांत कुमार यादव एवं टैंकर चालक सलीम रहमान खान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे टैंकर का चालक सलमान मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
