बिलासपुर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा आज 24 मई को बिलासपुर जिले में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अधिकारियों की बैठक लेकर परीक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली में सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्न पत्र सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगा, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
जिले में परीक्षा के लिए कुल 14 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4870 परीक्षार्थी शामिल होंगे। भीषण गर्मी को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों में बिजली, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराई जाए। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समयबद्ध और संवेदनशील तरीके से कार्य करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
