

रेत और मिट्टी के अवैध उत्खनन-परिवहन पर प्रशासन सख्त, कोनी और सकरी थानों में रखे गए वाहन
बिलासपुर, 23 मई 2026। कलेक्टर के निर्देश एवं उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को खनिज अमले ने विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाकर 01 हाइवा और 06 ट्रैक्टर ट्रॉली सहित कुल 07 वाहनों को जप्त किया।
जानकारी के अनुसार खनिज विभाग की टीम ने कच्छार, लोफन्दी, सेंदरी, निरतु, लखराम, गढ़वत, खैरखूंडी, लोखड़ी, तुरकाडीह और सकरी क्षेत्रों में जांच की। कार्रवाई के दौरान कच्छार क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन करते हुए 01 ट्रैक्टर वाहन पकड़ा गया।
वहीं सेंदरी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन में लगे 03 ट्रैक्टर ट्रॉली वाहनों को जप्त किया गया। लोखड़ी क्षेत्र से अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए 01 हाइवा पकड़ा गया। इसके अलावा सकरी क्षेत्र में मिट्टी ईंट का अवैध परिवहन करते 02 ट्रैक्टर ट्रॉली वाहन जप्त किए गए।
खनिज विभाग ने सभी जप्त वाहनों को पुलिस थाना कोनी एवं सकरी की अभिरक्षा में सौंप दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।