पेयजल संकट, खराब परीक्षा परिणाम और खाद वितरण में गड़बड़ी पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी
Vishnu Deo Sai ने सुशासन तिहार के दौरान गुरुवार को सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिले का औचक दौरा कर शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनसमस्या निवारण शिविरों में ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
चिरमिरी में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने तीनों जिलों में पेयजल संकट और स्कूलों के खराब परीक्षा परिणाम को लेकर गहरी नाराजगी जताई। वहीं कोरिया जिले में किसानों को खाद वितरण में गड़बड़ी सामने आने पर सहायक आयुक्त एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं आयुष प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के इस सख्त रुख से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने सूरजपुर जिले के ग्राम रामपुर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों से सहजता और अपनत्व के साथ मुलाकात की। उन्होंने तेंदूपत्ता संग्राहक महिलाओं को अपने हाथों से चरण पादुका पहनाई, बच्चों का अन्नप्राशन कराया और उनका नामकरण भी किया। मुख्यमंत्री का यह सौम्य व्यवहार जहां लोगों को भावुक कर गया, वहीं प्रशासनिक लापरवाही पर उनकी कड़ी कार्रवाई ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दे दिया कि शासन व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में पेयजल की समस्या है, वहां हर हाल में टैंकरों के माध्यम से नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित कलेक्टर सीधे जिम्मेदार माने जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने स्कूलों के खराब परीक्षा परिणामों पर भी चिंता जताई और आगामी शिक्षा सत्र के लिए बेहतर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में पढ़ाई की व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए ताकि परीक्षा परिणामों में सुधार लाया जा सके।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए पूर्व तैयारी करने, पेयजल स्रोतों की साफ-सफाई और क्लोरीनेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा करने के भी निर्देश दिए और कहा कि निर्माण में गड़बड़ी या हितग्राहियों को परेशान करने की शिकायत मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने यह समीक्षा बैठक चिरमिरी स्थित एसईसीएल के तानसेन भवन से वर्चुअल माध्यम से ली। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल सहित तीनों जिलों के कलेक्टर, एसपी, डीएफओ और जिला पंचायत सीईओ मौजूद रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
