आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा, आतंकवाद विरोधी दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा, आतंकवाद विरोधी दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

बिलासपुर, 21 मई 2026/ आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ एकजुट होकर देश की एकता, अखंडता और शांति बनाए रखने का संकल्प लिया। आयोजित कार्यक्रम में एडीएम श्री शिवकुमार बनर्जी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आतंकवाद विरोधी शपथ दिलाई।
शपथ के दौरान कहा गया कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है तथा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह हिंसा और उग्रवाद से दूर रहकर शांति, सद्भाव एवं राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाए। अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास व्यक्त करते हुए सभी प्रकार की आतंकवादी एवं विघटनकारी गतिविधियों का विरोध करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर एसएस दुबे, संयुक्त कलेक्टर श्री अभिषेक दीवान, डिप्टी कलेक्टर रजनी भगत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *