
ग्राम ठकुरीकापा में समाधान शिविर आयोजित, हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ
मुंगेली, 22 मई 2026। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की मंशानुरूप आयोजित सुशासन तिहार के तहत विकासखंड मुंगेली के ग्राम ठकुरीकापा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं मांगों के आवेदन प्रस्तुत किए। इस दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक Punnulal Mohle शामिल हुए। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष Shrikant Pandey, जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकमल सिंह परिहार, नगर पंचायत बरेला अध्यक्ष नरेश पाटले, अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
विधायक श्री मोहले ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अब सीधे गांव तक पहुंचाया जा रहा है और लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के निराकरण में मुंगेली जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है, जो जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने प्रशासन एवं जनता से 10 जून तक इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपील की।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय ने कहा कि पहले लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब गांवों में शिविर लगाकर मौके पर ही समाधान किया जा रहा है।
अतिरिक्त कलेक्टर ने बताया कि जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत कुल 24 समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। मुंगेली जनपद क्षेत्र में प्रस्तावित पांच शिविरों में यह चौथा शिविर था, जिसमें लगभग 300 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सभी आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण किया जाएगा।
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, खाद्य विभाग, कृषि, श्रम एवं स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को चेक, प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, केसीसी चेक, गणवेश, फलदार पौधे एवं अन्य सामग्री वितरित कर लाभान्वित किया गया।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।