मुंगेली, 21 मई 2026। जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में सीएम हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली विषय पर एक दिवसीय जिलास्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा के भीतर निराकरण के लिए आवश्यक तकनीकी और प्रशासनिक जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में सुशासन एवं अभिसरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अशोक चौबे और पवन तिवारी ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन के संचालन, शिकायत पंजीयन प्रक्रिया, पोर्टल उपयोग, समय-सीमा प्रबंधन तथा शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही अधिकारियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।
कार्यशाला में बताया गया कि शासन द्वारा शिकायत निराकरण के लिए एल-1 से एल-4 तक चार स्तरों पर अधिकारियों का नामांकन किया गया है। इनमें विकासखंड और जिला स्तर के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। प्रशिक्षण का उद्देश्य मैदानी स्तर पर शिकायत निवारण व्यवस्था को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है।
प्रशिक्षकों ने जानकारी दी कि आम नागरिक वेबसाइट, व्हाट्सएप, मोबाइल एप, भौतिक पत्र अथवा सीएम हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकेंगे। कॉल सेंटर 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन संचालित रहेगा। शिकायत दर्ज कराने के लिए मोबाइल नंबर अनिवार्य होगा।
कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शासन की एक क्रांतिकारी पहल है। इसे केवल शिकायत निवारण का माध्यम न मानकर जनसेवा और प्रशासनिक जवाबदेही से जोड़कर देखा जाना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को अधिकारियों एवं मैदानी अमले को बेहतर प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए, ताकि शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में सुशासन का अर्थ नागरिकों को योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना है। विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में कार्य करते हुए प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
कार्यक्रम में एसएसपी भोजराम पटेल, डीएफओ अभिनव कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर जी.एल. यादव, एसडीएम अजय शतरंज, एसडीएम रेखा चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।