
विधायक पुन्नूलाल मोहले ने दिखाई हरी झंडी, आपातकालीन सहायता होगी और तेज
मुंगेली। जिले की सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुंगेली जिले को 07 नए अत्याधुनिक ‘डायल सीजी 112’ आपातकालीन वाहन मिले हैं। केंद्र सरकार की ‘इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम’ योजना के तहत मिले इन वाहनों को बुधवार को जिला कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक पुन्नूलाल मोहले ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
गौरतलब है कि हाल ही में रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेशभर के लिए 400 आपातकालीन वाहनों को रवाना किया था। इसी कड़ी में मुंगेली जिले को भी 07 नए वाहन प्राप्त हुए हैं, जिन्हें जिले के प्रमुख एवं संवेदनशील थानों में तैनात किया जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि केंद्र सरकार की यह पहल आम नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में बेहद उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना, अपराध या किसी भी आपात स्थिति में अब लोगों को पहले से अधिक तेजी से मदद मिल सकेगी।
कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस ये वाहन जिले की कानून व्यवस्था और आपदा प्रबंधन को नई मजबूती देंगे। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि सूचना मिलते ही कम से कम समय में सहायता उपलब्ध कराई जाए।
वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि पुलिसिंग को हाईटेक और क्विक रिस्पॉन्सिव बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि डायल 112 सेवा के माध्यम से पुलिस बल 24 घंटे आधुनिक संसाधनों के साथ जनता की सेवा के लिए तैयार रहेगा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, उप पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में एसएसपी द्वारा विधायक एवं कलेक्टर को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
