बिलासपुर। जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 पोकलेन मशीन, 1 जेसीबी मशीन सहित 20 वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश और उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा की गई।
खनिज विभाग के अनुसार 7 मई से 20 मई 2026 तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान चकरभाठा, बोदरी, सकरी, बेलगहना, रतनखण्डी, करहीकछार, सलका, पोड़ी, महमंद, लालखदान, मंगला, मस्तूरी, चौरमट्टी और लखराम सहित कई इलाकों में अवैध खनिज परिवहन और उत्खनन के मामलों की जांच की गई।
उप संचालक खनिज प्रशासन किशोर गोलघाटे ने बताया कि ग्राम महमंद (सीपत क्षेत्र) में जांच के दौरान बिना वैध अभिवहन पास के रेत परिवहन करते पाए जाने पर दो हाईवा वाहनों को जब्त किया गया। इनमें से एक वाहन को जांच चौकी लावर लाया गया, जबकि दूसरे वाहन का चालक वाहन को सड़क के बीच छोड़कर चाबी लेकर फरार हो गया। वाहन मालिक को सूचना देने के बावजूद उसके उपस्थित नहीं होने पर थाना तोरवा में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
खनिज विभाग की कार्रवाई में अवैध रेत परिवहन के 14, मुरूम के 1, चूनापत्थर के 2 तथा मिट्टी-ईंट परिवहन के 3 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई के तहत 12 हाईवा, 7 ट्रैक्टर और 1 माजदा वाहन जब्त कर थाना सकरी, चकरभाठा, कोटा, सरकण्डा और जांच चौकी लावर में सुरक्षित रखा गया है।
इसके अलावा स्वीकृत क्षेत्र के बाहर रेत उत्खनन करते पाए जाने पर ग्राम सोढ़खुर्द और करहीकछार से 2 पोकलेन मशीनें जब्त की गईं। वहीं चौरमट्टी क्षेत्र में मुरूम के अवैध उत्खनन में संलिप्त एक जेसीबी मशीन को भी जब्त किया गया।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में रेत, मुरूम और अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर द्वारा गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स टीम को भी लगातार सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।


Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।