

लू से बचाव के लिए नागरिकों से सतर्क रहने की अपील, कंट्रोल रूम नंबर भी जारी
बिलासपुर। जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तेज लू को देखते हुए जिला स्वास्थ्य समिति बिलासपुर ने नागरिकों के लिए स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी जारी की है। इन दिनों बिलासपुर का तापमान लगभग 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की अपील की है। विभाग के अनुसार लू लगने के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, चक्कर आना, उल्टी-मितली, सिरदर्द, बेहोशी और त्वचा का लाल एवं सूखा होना शामिल है। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत छांव या ठंडी जगह पर जाएं, शरीर को ठंडा करें और पानी या ओआरएस का सेवन कराएं। जरूरत पड़ने पर नजदीकी अस्पताल में तत्काल उपचार लेने की सलाह दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को दिनभर पानी, ओआरएस, छाछ, नींबू पानी जैसे तरल पदार्थ लेने की सलाह दी है। साथ ही तरबूज, खीरा, ककड़ी, मौसमी फल और हरी सब्जियों का अधिक सेवन करने को कहा गया है। बाहर निकलते समय सिर को गमछा, टोपी या छाते से ढंकने तथा हल्के और ढीले कपड़े पहनने की सलाह भी दी गई है।
विभाग ने चेतावनी दी है कि खाली पेट धूप में बाहर न निकलें और चाय, कॉफी व अधिक तले-भुने खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।
किसी भी आपात स्थिति में नागरिक जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 87706-64365 और 75870-38622 पर संपर्क कर सकते हैं।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।