जन औषधि व सरकारी मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे, हेल्पलाइन जारी
बिलासपुर, 19 मई 2026। ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध सहित विभिन्न मांगों को लेकर देशभर के केमिस्ट एवं दवा वितरकों के राष्ट्रीय संगठन द्वारा 20 मई 2026 को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का आह्वान किया गया है। इस बंद के समर्थन में बिलासपुर जिले के केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट संघ ने भी मेडिकल स्टोर बंद रखने की अग्रिम सूचना प्रशासन को दी है।
संभावित स्थिति को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों को आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सक्रिय रहेगी।
विभाग द्वारा जारी अपील के अनुसार, किसी भी आपातकालीन स्थिति में नागरिक ब्लॉक स्तर पर जारी संपर्क सूची के माध्यम से संबंधित मेडिकल स्टोर या अधिकारियों से संपर्क कर सकेंगे। डॉक्टर की पर्ची के आधार पर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए सहायक औषधि नियंत्रक, औषधि निरीक्षक एवं संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं।
प्रशासन ने बताया कि जिला चिकित्सालय सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र, धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर एवं रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित मेडिकल स्टोर 20 मई को खुले रहेंगे। यहां आम नागरिकों को सस्ती एवं जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता होने पर ही दवाएं खरीदें। किसी भी असुविधा की स्थिति में जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। प्रशासन का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।


Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
