खाद-बीज वितरण में पारदर्शिता, स्वच्छता प्रबंधन और लंबित मामलों पर अधिकारियों को सख्त निर्देश
मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, लंबित प्रकरणों और जनहित से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्वक और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में कलेक्टर ने खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए खाद एवं बीज की उपलब्धता, भंडारण और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को खाद-बीज का वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
कलेक्टर ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) रूल्स 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। इसके लिए गांवों, स्वास्थ्य केंद्रों और नगरीय निकायों में जनजागरूकता अभियान चलाने तथा मैदानी अमले को प्रशिक्षण देने पर जोर दिया गया। प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन और कचरे के पृथक्करण के लिए अलग-अलग डिब्बों के उपयोग को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में शासकीय व्यय में मितव्ययिता को लेकर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने वाहनों के सीमित उपयोग, ईंधन बचत, वर्चुअल बैठकों को बढ़ावा देने, ऊर्जा संरक्षण तथा ई-ऑफिस एवं डिजिटल कार्यप्रणाली अपनाने पर विशेष जोर दिया।
स्कूल खुलने से पहले कोटपा एक्ट के पालन को लेकर भी कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्कूलों के 500 मीटर दायरे में धूम्रपान और तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वाली दुकानों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव से सुरक्षित रखा जा सके।
कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को जीपीएफ, पेंशन, अनुकम्पा नियुक्ति समेत लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों और उनके परिजनों को समय पर लाभ मिलना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
बैठक में सेवा सेतु केंद्रों की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि जिले में 54 सेवा सेतु केंद्र संचालित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा जिले में सीएम हेल्पलाइन सुविधा शुरू करने की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।
बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर जी.एल. यादव, एसडीएम मुंगेली अजय शतरंज, एसडीएम लोरमी अजीत पुजारी एवं एसडीएम पथरिया रेखा चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

