
रायगढ़, 17 मई 2026। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र खरसिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरभौना में आज विकास कार्यों की नई शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में ग्रामीण अंचलों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में 24.69 लाख रुपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष Shikha Ravindra Gabel मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके हाथों सीसी रोड, आंगनबाड़ी भवन एवं संस्कृति भवन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल ने कहा कि सड़कों और अन्य आधारभूत सुविधाओं के निर्माण से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। बारहमासी सड़क सुविधा उपलब्ध होने से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि तथा व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी और क्षेत्र के समग्र विकास को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के साथ लगातार कार्य कर रही है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को लगातार प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये निर्माण कार्य खरसिया क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे और ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाएंगे।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी दिलीप राठिया, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सेतबाई छोटेलाल पटेल, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री हितेश गबेल, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती उर्मिला संतोष राठिया, ग्राम पंचायत बरभौना की सरपंच दसोदा भीमसिंह राठिया, उप सरपंच गुलाब सिंह राठिया, श्री रविन्द्र गबेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
