

बिलासपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के निर्देशों के अनुरूप केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता एवं जिला स्तरीय जांच दल द्वारा खनन क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है।
इसी क्रम में खनिज विभाग के सचिव और संचालक के निर्देश पर केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने रविवार देर रात बिलासपुर जिले में औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान पचपेड़ी तहसील के ग्राम उदईबंध और अमलडीहा क्षेत्र में शिवनाथ नदी से मशीनों के जरिए अवैध रेत उत्खनन करते हुए पाया गया।
मौके पर तीन चैन माउंटेन मशीनें अवैध उत्खनन में संलग्न मिलीं। जांच दल को देखकर मशीन ऑपरेटर मशीनों को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद खनिज विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत ग्राम उदईबंध में दो तथा अमलडीहा में एक चैन माउंटेन मशीन को जप्त कर सील कर दिया।
खनिज विभाग द्वारा मशीन संचालकों को जवाब प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी कर मशीनों के मुख्य द्वार पर चस्पा किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शासन को राजस्व हानि पहुंचाने वाली अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

