मुंगेली, 16 मई 2026। जिले में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती मांग तथा पेट्रोल पंपों पर लग रही लंबी कतारों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
प्रशासन के अनुसार जिले में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है तथा किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। इसके बावजूद अफवाहों के कारण बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल पंपों पर पहुंच रहे हैं, जिससे कई स्थानों पर भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति बनने लगी थी। इसे देखते हुए प्रशासन ने तत्काल निगरानी और नियंत्रण व्यवस्था लागू की है।
सुबह से देर रात तक दोपहिया, चारपहिया और व्यावसायिक वाहनों की लंबी कतारें पेट्रोल पंपों पर देखी जा रही हैं। हालात को संभालने के लिए अनुभागीय अधिकारी मुंगेली, लोरमी और पथरिया द्वारा राजस्व, नगरीय प्रशासन, खाद्य, कृषि, मनरेगा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
कलेक्टर कुन्दन कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पेट्रोल पंपों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, विवाद या कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति नहीं बनने दी जाए। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल-डीजल की खरीदी करें।
प्रशासन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि ईंधन वितरण पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संचालित हो। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों, एम्बुलेंस सेवाओं और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही पेट्रोल पंप संचालकों को सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
पेट्रोल पंपों पर तैनात अधिकारी लगातार लोगों को समझाइश देने, वाहनों को व्यवस्थित लाइन में लगाने और अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है ताकि जिले में शांति और सुव्यवस्था बनी रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।