सुशासन तिहार 2026: नेवसा शिविर में 219 समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

सुशासन तिहार 2026: नेवसा शिविर में 219 समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

बिलासपुर, 16 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर आयोजित सुशासन तिहार 2026 के तहत बिल्हा विकासखंड के नेवसा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से चर्चा की और अधिक से अधिक लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
शिविर में मांग एवं समस्याओं से संबंधित कुल 467 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 219 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस दौरान विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत स्वीकृति पत्र, चेक एवं अन्य लाभ सामग्री का वितरण भी किया गया।
विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ अब शहरों के साथ-साथ दूरस्थ ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन की दिशा में प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi की गारंटी और राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे छत्तीसगढ़ लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
शिविर में खाद्य विभाग द्वारा निर्मला धीवर को उज्ज्वला योजना का लाभ प्रदान किया गया। वहीं 9 हितग्राहियों को विभिन्न पेंशन योजनाओं के स्वीकृति आदेश वितरित किए गए। दो किसानों को ऋण वितरण किया गया तथा 9 हितग्राहियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र सौंपे गए। श्रम विभाग की महतारी जतन योजना के अंतर्गत दो हितग्राहियों को 20-20 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक वितरित किया गया।
इसके अलावा 2 हितग्राहियों को श्रम पंजीयन कार्ड, 5 शिशुओं का अन्नप्राशन, 5 लोगों को आयुष्मान कार्ड, 3 हितग्राहियों को जॉब कार्ड तथा 10 हितग्राहियों को राशन कार्ड प्रदान किए गए। विभिन्न विभागों द्वारा अन्य योजनाओं के तहत भी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत सदस्य अनुसुईया जागेंद्र कश्यप, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्टर संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, एसडीएम, जनपद सीईओ कुमार लहरे एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *