बिलासपुर, 14 मई 2026। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में 18 मई से 25 मई 2026 तक “जनजातीय गरिमा उत्सव जन भागीदारी अभियान” संचालित किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में अभियान के सफल संचालन, जनजागरूकता गतिविधियों और विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रमुख सचिव, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग सोनमणि वोरा ने भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अभियान के दौरान जनजातीय समुदायों तक शासन की योजनाओं और सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, जनसुनवाई, शिकायत निवारण एवं जागरूकता कार्यक्रमों के बेहतर आयोजन पर जोर देते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जानकारी दी गई कि अभियान के तहत विभिन्न शिविरों, जनसुनवाई कार्यक्रमों और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रमों की दैनिक प्रगति रिपोर्ट और फोटोग्राफ्स निर्धारित पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।
बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

