
कोरबा/दीपका। दीपका क्षेत्र में कोयला उत्खनन और परिवहन से फैल रहे प्रदूषण को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने बड़ी कार्रवाई की है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मंडल की क्षेत्रीय टीम ने मंगलवार को दीपका खदान और रेलवे साइडिंग का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान भारी अनियमितताएं सामने आने पर SECL प्रबंधन को व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
सड़कों पर उड़ती धूल, बंद मिले स्प्रिंकलर
निरीक्षण के दौरान टीम ने थाना चौक से श्रमिक चौक तक सड़क की स्थिति का जायजा लिया। यहां धूल का भारी गुबार उड़ता मिला, जबकि कई स्प्रिंकलर सिस्टम खराब और निष्क्रिय पाए गए। व्हील वाशिंग सिस्टम भी अनुपयोगी स्थिति में मिला, जिस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई।
पर्यावरण मंडल ने ठेकेदारी प्रथा के तहत किए जा रहे खानापूर्ति वाले पानी छिड़काव को तत्काल प्रभाव से बंद कर प्रभावी डस्ट कंट्रोल व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं।
रेलवे साइडिंग में सूखा कोयला लोडिंग पर नाराजगी
चैनपुर-गांधीनगर से सटी दीपका रेलवे साइडिंग में निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कोयले को बिना गीला किए सूखे रूप में ही रेलवे रैक में लोड किया जा रहा था। इससे पूरे इलाके में कोल डस्ट फैल रहा है और लोगों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पर्यावरण संरक्षण मंडल ने इस लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताते हुए SECL प्रबंधन को एक माह के भीतर स्प्रेगन और स्प्रिंकलर सिस्टम स्थापित करने का अल्टीमेटम दिया है।
“कोहरे की तरह छाया रहता है कोल डस्ट” – शेत मसीह
निरीक्षण के दौरान मौजूद पर्यावरण विभाग के सांसद प्रतिनिधि शेत मसीह ने कहा कि दीपका क्षेत्र में कोयला परिवहन के कारण कोल डस्ट की मोटी परत पूरे इलाके में छाई रहती है।
उन्होंने कहा कि स्थिति ऐसी हो गई है मानो पूरा शहर कोहरे से ढका हो। यह आम जनता के स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ है और प्रदूषण नियंत्रण मानकों का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
सुधार नहीं हुआ तो होगी कठोर कार्रवाई
इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी, सांसद प्रतिनिधि, SECL दीपका के पर्यावरण एवं सिविल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
पर्यावरण संरक्षण मंडल ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि तय समयावधि में व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में SECL के खिलाफ और भी कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
