बिलासपुर, 6 मई 2026। नगर पालिका परिषद बोदरी में आज विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी।
लोकार्पित कार्यों में लगभग 99.97 लाख रुपये की लागत से निर्मित नगर पालिका परिषद का नवीन कार्यालय, 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित साहू समाज का सामुदायिक भवन तथा 16.92 लाख रुपये की लागत से तैयार आकांक्षीय शौचालय शामिल हैं। इन विकास कार्यों से स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति प्राप्त होगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है और आने वाले समय में विकास कार्यों की रफ्तार और तेज की जाएगी।
वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बोदरी के लिए इस दिन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद का नया कार्यालय नागरिकों की आशा और विश्वास का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय और एयरपोर्ट जैसी महत्वपूर्ण संस्थाओं के अनुरूप क्षेत्र का सुनियोजित विकास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि विकास कार्यों के प्रस्ताव प्राप्त होते ही लगभग 3 करोड़ रुपये की राशि शीघ्र स्वीकृत की जाएगी।
कार्यक्रम में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, नगर पालिका परिषद बोदरी की अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप मिश्रा, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
