सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, 161 आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण

सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, 161 आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण


राजेश सूर्यवंशी ने बिल्हा विकासखंड के उच्चभट्ठी में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में शामिल होकर ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। इस दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
बिलासपुर जिले में सुशासन तिहार के तहत गांव-गांव में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां लोगों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जा रहा है। उच्चभट्ठी शिविर में कुल 196 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 161 मामलों का तत्काल निराकरण किया गया, जबकि शेष 35 आवेदनों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को समयसीमा निर्धारित की गई है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। खाद्य विभाग ने 9 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए, जबकि 4 लोगों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिया गया। जॉब कार्ड, आवास पूर्णता प्रमाण पत्र, श्रमिक पंजीयन कार्ड तथा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत हितग्राहियों को सहायता राशि के चेक भी वितरित किए गए।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद विभाग ने ग्रामीणों की बीपी और शुगर जांच कर दवाइयों का वितरण किया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *