बिलासपुर | 20 अप्रैल 2026
भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बिलासपुर के सरकंडा स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी परिसर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान बेलतरा के पूर्व प्रत्याशी एवं पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने अपनी टीम के साथ शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।
इस वर्ष पहली बार अरपा पार क्षेत्र में इतनी विशाल और आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बेलतरा, नगोई, बैमा, बिरकोना, उरतुम, रतनपुर सहित दूर-दूर से बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए। शोभायात्रा शाम लगभग 5 बजे अशोक नगर से प्रारंभ हुई।
शोभायात्रा में कर्मा नृत्य, धुमाल पार्टी और विभिन्न जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों में भगवान राम, कृष्ण-रुक्मिणी तथा विष्णु भगवान की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। विशेष रूप से दंडी स्वामी जी रथ पर सवार होकर शोभायात्रा का नेतृत्व करते नजर आए।
विजय केशरवानी ने शोभायात्रा का स्वागत करते हुए आतिशबाजी कराई तथा श्रद्धालुओं के लिए मट्ठा और पानी की व्यवस्था की। उन्होंने भगवान परशुराम जी की प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना कर दंडी स्वामी जी से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
इस अवसर पर विजय केशरवानी ने कहा कि भगवान परशुराम जी पितृ धर्म के पालनकर्ता और जमदाग्नि नंदन हैं, जो विष्णु के छठे अवतार के रूप में धरती पर अवतरित हुए। उन्होंने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ परशु उठाकर धर्म की स्थापना की और समाज को शांति, अमन और न्याय का संदेश दिया। उनका जीवन एक सशक्त और संगठित राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक, पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पांडेय, ऋषि पांडेय, विनोद साहू सहित ब्लॉक अध्यक्ष हितेश देवांगन, संतोष गर्ग, धनंजय सिंह ठाकुर, साकेश मिश्रा, शीतल दास, जगदीश कौशिक, आशीष शर्मा, पार्षद सुनील सोनकर, मोहन श्रीवास, अजय काले, बापी डे, कमल कौशिक, राजकुमार यादव, नीरज सोनी, घनश्याम कश्यप, मिनी तिवारी, काजू महाराज, शेर सिंह कश्यप, बंटी वर्मा, वेद राम यादव, मनोज सिंह, सुजीत मिश्रा, अनिल यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर शोभायात्रा का स्वागत किया।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

