मुंगेली, 20 अप्रैल 2026।
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छत्तीसगढ़) के अनुसार, कृषि विज्ञान केंद्र, मुंगेली (ढकेलकापा) में किसानों के लिए वैज्ञानिक प्रशिक्षण एवं उन्नत बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया।
कार्यक्रम में केंद्र प्रमुख श्री एस.के. वर्मा ने किसानों को संबोधित करते हुए आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक ज्ञान और वैज्ञानिक तकनीकों के समन्वय से ही कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है।
इस अवसर पर किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अरहर की उन्नत किस्म “छत्तीसगढ़ अरहर-1” के बीजों का वितरण किया गया। वैज्ञानिकों ने इस किस्म की विशेषताओं और इसकी उच्च उत्पादन क्षमता की जानकारी देते हुए इसे स्थानीय परिस्थितियों के लिए उपयुक्त बताया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों द्वारा किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, कीट प्रबंधन के प्रभावी उपाय, नील-हरित शैवाल के उपयोग से मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने, क्रॉप डॉक्टर ऐप के उपयोग, ट्राइकोडर्मा के प्रयोग, प्राकृतिक खेती के लाभ एवं संतुलित उर्वरक उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस दौरान श्री एस.के. लहरे (पौध रोग विज्ञान), डॉ. प्रमिला जोगी (उद्यानिकी), श्रीमती नेहा लहरे (कृषि प्रसार), डॉ. अंजित जांगड़े (सस्य विज्ञान) एवं उर्वरक निरीक्षक श्री मनहरण कुर्रे सहित कृषि विभाग के अधिकारी और कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम न केवल कृषि परंपराओं को संरक्षित करने का माध्यम बना, बल्कि किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
