

अंबिकापुर, सरगुजा | विशेष रिपोर्ट
जिले के सक्रिय पत्रकार एवं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अमित कुमार पाण्डेय ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस प्रशासन से तत्काल सुरक्षा की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज अंबिकापुर को लिखित आवेदन सौंपकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
आवेदन में अमित पाण्डेय ने बताया कि वे लंबे समय से जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उन्होंने कई बार भ्रष्टाचार, घोटालों और प्रशासनिक खामियों को उजागर किया है। उनका आरोप है कि इसी कारण कुछ कथित भ्रष्ट अधिकारी, कर्मचारी और उनसे जुड़े लोग उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं।
पत्रकार के अनुसार, उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि उन्हें झूठे मामलों में फंसाने, सड़क दुर्घटना के नाम पर जान से मारने तथा असामाजिक तत्वों के माध्यम से हमला कराने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने आशंका जताई है कि किसी भी समय उनके साथ गंभीर घटना हो सकती है।
अमित पाण्डेय ने यह भी आरोप लगाया है कि उनकी आवाज दबाने के उद्देश्य से उनके खिलाफ फर्जी केस दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। उनका कहना है कि वे लगातार जनहित के मुद्दों को उठा रहे हैं, जिससे कुछ लोगों को असुविधा हो रही है।
पत्रकार ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, उनके निवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए और किसी भी साजिश या झूठे मामले की जानकारी मिलने पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने अपने आवेदन की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक जशपुर, मुख्यमंत्री निवास, पुलिस महानिदेशक रायपुर और गृह मंत्री छत्तीसगढ़ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को भी भेजी है।
पत्रकार ने प्रशासन से त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की अपेक्षा जताते हुए कहा कि इससे न केवल उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि अन्य पत्रकारों और सोशल मीडिया एक्टिविस्ट्स को भी सुरक्षा का भरोसा

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
