बिलासपुर में संत कंवर राम साहिब जी की जयंती 13 अप्रैल को, भव्य जन्मोत्सव की तैयारी

बिलासपुर में संत कंवर राम साहिब जी की जयंती 13 अप्रैल को, भव्य जन्मोत्सव की तैयारी

बिलासपुर | न्यूज़ डेस्क
✍️बिलासपुर में संत कंवर राम साहिब जी की जयंती के अवसर पर भव्य जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन संत कंवर राम सेवा समिति बिलासपुर द्वारा किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
♦️प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह आयोजन 13 अप्रैल 2026 (सोमवार) को सुबह 9:30 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम का आयोजन भक्त कंवर रामनगर गेट, स्मार्ट रोड, सिंधी कॉलोनी, बिलासपुर में किया जाएगा।
♦️आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक होगा, जिसमें भजन-कीर्तन, सत्संग और संत कंवर राम साहिब जी के जीवन पर आधारित प्रवचन आयोजित किए जाएंगे।
♦️समिति के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने और संत कंवर राम साहिब जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *