कोनी कुक्कुट प्रक्षेत्र में मिला संक्रमण, कंटेनमेंट प्लान लागू, रैपिड रिस्पांस टीमें सक्रिय
बिलासपुर, 24 मार्च 2026।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) के एक मामले की पुष्टि के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजय अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से संक्रमण के नियंत्रण और रोकथाम के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।
संक्रमण का मामला शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र कोनी में सामने आया है, जिसके बाद जिले में व्यापक स्तर पर कंटेनमेंट प्लान लागू कर दिया गया है। कलेक्टर द्वारा पशुपालन एवं डेयरी विभाग के “रिवाइज्ड एक्शन प्लान फॉर प्रिवेंशन एंड कंटेनमेंट ऑफ एवियन इन्फ्लुएंजा 2021” के तहत सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने संक्रमित क्षेत्र के 1 किलोमीटर दायरे को इन्फेक्टेड जोन और 10 किलोमीटर क्षेत्र को सर्विलांस जोन घोषित किया है। इन इलाकों में कुक्कुट पक्षियों के आवागमन और बिक्री पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। साथ ही लोगों को सतर्क करने के लिए साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे।
संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन किया गया है, जो संक्रमित पक्षियों की कूलिंग (नष्ट करने), सुरक्षित निपटान, निगरानी और कीटाणुशोधन की कार्रवाई कर रही हैं। मृत पक्षियों और अपशिष्टों का निपटान जैव सुरक्षा मानकों के अनुसार किया जाएगा।
राजस्व, पुलिस, नगरीय प्रशासन और पंचायत विभाग के समन्वय से प्रभावित क्षेत्र में सभी कार्रवाई शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की जा रही है। इसके साथ ही कुक्कुट फार्म में कार्यरत कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। किसी भी लक्षण के मिलने पर सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे और जरूरत पड़ने पर एंटीवायरल दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
कलेक्टर ने जिले के सभी पोल्ट्री विक्रय केंद्रों की लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित विभागों—पशु चिकित्सा, स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, लोक निर्माण और पुलिस को आपसी समन्वय से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।
संयुक्त संचालक, पशु चिकित्सा विभाग को रोजाना की कार्रवाई की रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं।
प्रशासन की अपील:
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें, सतर्कता बरतें और प्रशासन का सहयोग करें।


Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
