बिजली बिल से राहत की बड़ी पहल: बिलासपुर में शिविरों के जरिए उपभोक्ताओं को मिल रहा फायदा

बिजली बिल से राहत की बड़ी पहल: बिलासपुर में शिविरों के जरिए उपभोक्ताओं को मिल रहा फायदा

मुख्यमंत्री बिजली बिल माफी योजना 2026 के तहत लंबित बिलों से राहत, ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान तेज

बिलासपुर, छत्तीसगढ़।
✍️राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री बिजली बिल माफी योजना 2026 के तहत जिले में उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने का सिलसिला लगातार जारी है। योजना का शुभारंभ 12 मार्च 2026 को किया गया था, जिसके बाद से विभिन्न क्षेत्रों में शिविर लगाकर लोगों को इसका लाभ दिया जा रहा है।
✍️इसी कड़ी में आज बिलासपुर जिले के ग्राम पंचायत पेण्ड्रीडीह में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर स्थल पर लगाए गए बैनर और सूचना माध्यमों के जरिए ग्रामीणों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।  Adhikari Suresh jangle ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य लंबे समय से लंबित बिजली बिलों में राहत प्रदान कर उपभोक्ताओं को आर्थिक बोझ से मुक्त करना है।
✍️विशेष रूप से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए यह योजना राहतभरी साबित हो रही है। शिविर में मौजूद अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर योजना का लाभ लें और निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करें।
✍️अधिकारियों ने यह भी बताया कि योजना से न केवल उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, बल्कि बिजली बिलों की वसूली प्रक्रिया में भी पारदर्शिता आएगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने योजना के सफल क्रियान्वयन का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *