
मुंगेली | न्यूज़
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने असम के Guwahati में आयोजित किसान सम्मेलन के दौरान देशभर के किसानों के खातों में योजना की 22वीं किस्त जारी की।
मुंगेली जिले में भी इस अवसर पर कलेक्टोरेट के जनदर्शन कक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त कलेक्टर Nishtha Pandey Tiwari, जिला पंचायत अध्यक्ष Shrikant Pandey, जनपद पंचायत मुंगेली अध्यक्ष Ram Kamal Singh और एसडीएम Ajay Shataranj सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ की गई।
कृषि विभाग के अनुसार मुंगेली जिले के 86 हजार 150 से अधिक किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से लगभग 17 करोड़ 41 लाख रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की गई है। इसके साथ ही जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पीएम किसान उत्सव दिवस मनाया गया और किसानों को ऑनलाइन प्रसारण के माध्यम से कार्यक्रम से जोड़ा गया।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को शासन की विभिन्न कृषि हितैषी योजनाओं की जानकारी भी दी गई और उन्हें इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
किसानों ने जताया आभार
योजना की किस्त मिलने पर किसानों में खुशी का माहौल है। ग्राम करही के किसान संतोष कुमार यादव ने बताया कि प्राप्त राशि से वे खाद और बीज खरीदकर खेती की तैयारी करेंगे। वहीं ग्राम टिंगीपुर के मोहनलाल मिरी, ग्राम चमारी के गोरेलाल यादव और गणपत सिंह राजपूत सहित अन्य किसानों ने भी योजना से मिलने वाली सहायता को खेती के लिए उपयोगी बताते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi और मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के प्रति आभार व्यक्त किया।
किसानों का कहना है कि योजना के तहत मिलने वाली यह आर्थिक सहायता खेती-किसानी के कार्यों में काफी सहारा देती है और इससे कृषि कार्यों की तैयारी में मदद मिलती है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

