मुंगेली, 24 फरवरी 2026
जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जिले के दूर-दराज ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने विभिन्न मांगों और समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि जनदर्शन आम जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने तथा प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने पर जोर दिया।
आवास, शौचालय, पेंशन सहित विभिन्न आवेदन
जनदर्शन में ग्राम नुनियाकछार की कलेश बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की, जबकि लालाकापा की इस्माइली ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय निर्माण कराने का आवेदन दिया।
ग्राम टिंगीपुर की प्रीति गोस्वामी ने कक्षा दसवीं की अंकसूची में नाम संशोधन कराने, काली मंदिर वार्ड के निवासियों ने जर्जर एवं झुके विद्युत तार बदलवाने की मांग रखी।
इसी तरह ग्राम केस्तरपुरा के विनोद कुमार ने नक्शा बटांकन एवं सीमांकन, ग्राम कारेसरा के मनीराम ने दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ दिलाने तथा ग्राम कठौतिया के लालाराम प्रधान ने आधार कार्ड में त्रुटि सुधार कराने सहित अन्य आवेदनों के माध्यम से अपनी समस्याएं रखीं। कलेक्टर ने सभी प्रकरणों की विभागवार समीक्षा कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
मौके पर समाधान को प्राथमिकता
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन प्रकरणों का निराकरण मौके पर संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तत्काल हल किया जाए। जटिल मामलों में जांच कर स्पष्ट प्रतिवेदन प्रस्तुत करने तथा आवेदक को प्रकरण की स्थिति से अवगत कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निराकरण औपचारिकता नहीं बल्कि वास्तविक समाधान होना चाहिए।
जनदर्शन में अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर जी.एल. यादव, पथरिया एसडीएम रेखा चंद्रा, डिप्टी कलेक्टर मायानंद चंद्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

