मुंगेली, 19 फरवरी 2026।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को जिले के पांच परीक्षा केन्द्रों में संपन्न होगी। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने परीक्षा के सुचारु, पारदर्शी और निष्पक्ष संचालन के लिए अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जिले में परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के निर्देशानुसार डॉ. ज्वाला प्रसाद मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, शासकीय एसएनजी महाविद्यालय, बी.आर. साव शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला नगर पालिका और शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला सहित कुल 5 केन्द्रों में किया जाएगा। परीक्षा में 1603 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी केन्द्रों पर सुरक्षा, पेयजल, विद्युत, बैठने की व्यवस्था और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा केन्द्र में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच और शारीरिक तलाशी ली जाएगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित केन्द्र पर कम से कम दो घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य होगा, ताकि प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की जांच समय पर हो सके। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।
अभ्यर्थी केवल प्रवेश पत्र, मूल फोटो पहचान पत्र, काले या नीले रंग का बॉलपॉइंट पेन तथा पारदर्शी पानी की बोतल ही साथ ला सकेंगे। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, किसी भी प्रकार की घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोटे सोल या ऊंची हील के जूते सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री पूरी तरह वर्जित रहेगी। परीक्षा के दौरान हल्के रंग के आधी बांह के कपड़े और चप्पल पहनना अनिवार्य किया गया है, जबकि कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनकर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
