खरीदी केन्द्रों से शीघ्र धान उठाव पूरा करने पर जोर, जीपीएस युक्त वाहनों से ही परिवहन के निर्देश
मुंगेली, 19 फरवरी 2026।
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के 105 उपार्जन केन्द्रों में खरीदे गए धान के उठाव को लेकर कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट के मनियारी सभाकक्ष में राइस मिलर्स की विस्तृत बैठक ली। बैठक में धान उठाव की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने सभी मिलर्स को शीघ्र उठाव पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।
कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि खरीदी केन्द्रों से समय पर धान का उठाव सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अनुपस्थित चार मिलर्स पर नाराजगी जताते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।
परिवहन व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने निर्देशित किया कि धान उठाव और परिवहन कार्य केवल जीपीएस युक्त वाहनों से ही किया जाए। बिना जीपीएस वाले वाहनों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और अनियमितताओं पर रोक लग सके।
बैठक में मिलर्स ने धान की बोरियों में पानी डालकर वजन बढ़ाने की शिकायतों का मुद्दा उठाया। इस पर कलेक्टर ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही पूरी प्रक्रिया की सतत मॉनिटरिंग कर सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़ी व्यवस्थाओं को समयबद्ध और सुचारू रूप से संचालित करने पर जोर दिया।
बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, अपर कलेक्टर जी.एल. यादव, जिला खाद्य अधिकारी पंकज सेतपाल, एआरसीएस हितेश श्रीवास, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम संदीप शर्मा, सीसीबी नोडल अधिकारी संतोष सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
क्रमांक//02-96

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
