मुंगेली, 16 फरवरी 2026।
राष्ट्रीय एड्स एवं एसटीडी नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में एचआईवी/एड्स की रोकथाम एवं गर्भवती महिलाओं को शत-प्रतिशत स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने की। उन्होंने वार्षिक लक्ष्यों के अनुरूप उपलब्धियों का मूल्यांकन करते हुए गर्भवती महिलाओं में एचआईवी एवं सिफिलिस जांच को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध टीबी मरीजों की जांच में तेजी लाने तथा ऑनलाइन पोर्टल में शत-प्रतिशत डेटा एंट्री सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
सीएमएचओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि किसी भी स्वास्थ्य केंद्र में जांच किट की कमी हो तो संबंधित ब्लॉक स्तर पर खंड चिकित्सा अधिकारी को तत्काल लिखित मांग पत्र प्रस्तुत किया जाए, ताकि सेवाओं में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने शासकीय अस्पतालों में आने वाले प्रत्येक मरीज को सम्मानपूर्वक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर भी बल दिया।
बैठक में पोस्ट एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस, एचआईवी एक्ट 2017, दिशा रिपोर्टिंग तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. गिरीश कुर्रे, जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. सुदेश रात्रे तथा जिले के तीनों विकासखंडों के खंड चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
क्रमांक//02-79

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

