छात्रा सीमा की मेहनत और समय की बचत से पढ़ाई को मिली नई रफ्तार
मुंगेली, 16 फरवरी 2026// शासन की सरस्वती सायकल योजना बालिकाओं की शिक्षा, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के तहत छात्राओं को निःशुल्क सायकल प्रदान की जा रही है, जिससे उन्हें स्कूल आने-जाने में सुविधा हो रही है और उनके समय व श्रम की बचत हो रही है।
इसी क्रम में शासकीय कन्या स्कूल मुंगेली की कक्षा नवमी की छात्रा सीमा को निःशुल्क सायकल प्रदान की गई। यह सायकल उसके लिए केवल एक साधन नहीं, बल्कि उसके सपनों को गति देने वाला माध्यम बन गई है।
सीमा का स्कूल उसके घर से लगभग 5 किलोमीटर दूर है। पहले वह प्रतिदिन कच्ची सड़कों से पैदल स्कूल जाती थी। तेज धूप हो या मूसलाधार बारिश, लंबी दूरी और कठिन रास्ते उसके लिए रोज़ की चुनौती थे। पैदल आने-जाने में न केवल शारीरिक थकान होती थी, बल्कि पढ़ाई के लिए मिलने वाला कीमती समय भी कम हो जाता था।
ऐसे में सरस्वती सायकल योजना उसके जीवन में आशा की किरण बनकर आई। निःशुल्क सायकल मिलने के बाद अब सीमा प्रतिदिन आत्मविश्वास के साथ स्कूल जाती है। लंबी दूरी अब उसके लिए बाधा नहीं रही, बल्कि उसका सफर सुरक्षित, सुगम और आनंददायक बन गया है।
सायकल मिलने से सीमा के समय की बचत हो रही है, जिससे वह पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित कर पा रही है। उसकी विद्यालय में उपस्थिति नियमित हुई है और आत्मविश्वास में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
सीमा ने शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरस्वती सायकल योजना ने न केवल उसकी शिक्षा को आसान बनाया है, बल्कि उसके सपनों को भी नई दिशा दी है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं के लिए शिक्षा की राह को सरल और सुरक्षित बनाने में प्रभावी भूमिका निभा रही है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

