आपसी गतिरोध दूर कर समन्वय से कार्य करने दिए निर्देश
मुंगेली, 13 फरवरी 2026/ मungeli कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित एवं समय-सीमा में निराकरण के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य सचिव की मंशानुरूप सभी राजस्व मामलों का सुगम, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि कोई भी राजस्व प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। रिकॉर्ड दुरुस्ती, अविवादित खाता विभाजन, सीमांकन एवं नक्शा बटांकन की कार्यवाही निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु से पूर्व सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण कर लिया जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि राजस्व से संबंधित प्रत्येक बिंदु की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी और प्रगति के आधार पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक (आर.आई.) एवं पटवारियों से सीधे संवाद कर उन्हें कार्य में तेजी लाने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
बैठक के दौरान पटवारियों एवं राजस्व निरीक्षकों के बीच उत्पन्न गतिरोध पर भी चर्चा हुई। तहसीलदार ने अवगत कराया कि आपसी संवाद एवं समन्वय से समस्या का समाधान कर लिया गया है। सभी राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी अपने कार्य पर लौट आए हैं और पूरी तत्परता से दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि मुख्य सचिव के निर्देशानुसार राजस्व अमला पूरी निष्ठा से कार्य करेगा।
कलेक्टर ने कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए गए निर्देशों के अनुरूप राजस्व कार्यों में प्रगति सभी अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने जनसहयोग की भावना से कार्य करने, नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान करने और बेहतर कार्यप्रदर्शन के माध्यम से सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करने का आह्वान किया।
कलेक्टर ने यह भी घोषणा की कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों एवं राजस्व निरीक्षकों को सम्मानित किया जाएगा, जिससे कार्य संस्कृति में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और उत्साह का वातावरण निर्मित हो।
इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव सहित राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

