संभाग स्तरीय रोजगार मेले में उमड़ा युवाओं का उत्साह, 621 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन

संभाग स्तरीय रोजगार मेले में उमड़ा युवाओं का उत्साह, 621 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन

1700 से अधिक युवाओं की भागीदारी, विभिन्न क्षेत्रों में चार हजार पदों पर हुई भर्ती प्रक्रिया


बिलासपुर, 13 फरवरी 2026।
राज्य सरकार की पहल पर आयोजित संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का उत्साह देखते ही बना। मेले में संभाग के सभी जिलों से 1700 से अधिक युवाओं ने ऑनलाइन पंजीयन कराया, जिनमें से 1600 से अधिक अभ्यर्थी प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित हुए।
रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया संपन्न की गई। प्रारंभिक चरण में 1000 से अधिक युवाओं का चयन किया गया, जबकि अंतिम रूप से 621 अभ्यर्थियों का विभिन्न निजी कंपनियों में चयन हुआ। नौकरी मिलने पर युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। चयनित युवाओं ने कहा कि यह रोजगार मेला उनके करियर को नई दिशा देने वाला साबित हुआ है।
इस वृहद रोजगार मेले में 24 प्रतिष्ठित नियोक्ता कंपनियों ने भाग लिया। वित्त, कृषि, प्रबंधन, मेडिकल एवं फार्मेसी, सोलर एनर्जी, टेक्सटाइल उद्योग, सर्विस एवं टेक्निकल, मैन्युफैक्चरिंग, सिक्योरिटी सर्विस, इंश्योरेंस, ऑटोमोबाइल तथा ज्वेलरी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में लगभग चार हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया संचालित की गई।
कार्यक्रम में श्री अमरचंद पहारे (डिप्टी डायरेक्टर, प्रवर्तन कक्ष, रोजगार), श्री पी.एस. तिग्गा (डिप्टी डायरेक्टर, जिला रोजगार कार्यालय), आईटीआई कोनी एवं लाइवलीहुड कॉलेज के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को साक्षात्कार प्रक्रिया एवं रोजगार संबंधी आवश्यक जानकारियां प्रदान कर मार्गदर्शन दिया।
युवाओं ने रोजगार मेले के सफल आयोजन के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
— 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *