बिलासपुर, 05 फरवरी 2026/
आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय डाक विभाग, बिलासपुर संभाग द्वारा जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में आधार नामांकन एवं आधार अपडेट सेवाओं के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 7 फरवरी 2026 (शनिवार) को आयोजित होगा।
शिविर का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।
इस विशेष शिविर के माध्यम से नागरिक नया आधार कार्ड बनवाने के साथ-साथ आधार में पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, ई-मेल आईडी, बायोमेट्रिक सहित अन्य आवश्यक जानकारियों का अद्यतन करा सकेंगे।
डाक विभाग ने बताया कि 5 वर्ष एवं 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य है। ऐसे में अभिभावक इस शिविर का लाभ उठाकर अपने बच्चों का निःशुल्क आधार बायोमेट्रिक अपडेट करा सकते हैं।
भारतीय डाक विभाग ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाते हुए समय रहते स्वयं एवं अपने बच्चों के आधार नामांकन एवं अद्यतन कार्य पूर्ण कराएं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।
