मुंगेली, 03 फरवरी 2026
जिला कलेक्टोरेट के मनियारी सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने शासन की विभिन्न योजनाओं और विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचे, इसके लिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।
बैठक में जल जीवन मिशन के तहत एफएचटीसी की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने गर्मी में संभावित पेयजल संकट को देखते हुए जिले के 177 गांवों के लिए अग्रिम कार्ययोजना तैयार करने और वैकल्पिक जल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी गांव में पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए। इसके लिए जल प्रबंधन को मजबूत करने, समूह जल प्रदाय और भू-जल स्तर बढ़ाने के लिए प्रभावी योजना बनाने पर जोर दिया गया।
कलेक्टर ने स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने, बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों की जांच करने और जनपद सीईओ को पंचायतों का भ्रमण कर समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम जनमन योजना के तहत सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा।
बैठक में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए लोरमी क्षेत्र में इंस्टॉलेशन कार्य की धीमी गति पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और सीएमओ लोरमी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह शासन की महत्वपूर्ण योजना है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
कलेक्टर ने अवैध उत्खनन और परिवहन पर सख्त निगरानी रखने, राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने और भू-अर्जन से संबंधित लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। पथरिया तहसील में राजस्व प्रकरणों की धीमी प्रगति पर तहसीलदार को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों में तेजी लाने और पीएम किसान योजना के पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत लाभ देने के निर्देश दिए गए।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की जानकारी दी गई। जिले में 10 फरवरी से 25 फरवरी तक सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके तहत 02 वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर सभी नागरिकों को दवा दी जाएगी। साथ ही 09 फरवरी से 18 फरवरी तक आयोजित होने वाले वजन त्यौहार के संबंध में भी जानकारी दी गई।
बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

