मुंगेली, 03 फरवरी 2026। जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आमजनों से रूबरू होकर उनकी मांगें एवं समस्याएं गंभीरता से सुनी। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित जांच कर नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि प्रत्येक आवेदन पर नियमित फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके।
जनदर्शन में 150 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। इनमें ग्राम नवागांव वेंकट की बिमला गंधर्व ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम करही के कुलदीप ने व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कराने तथा ग्राम बदरा ब. की सत्यभामा कुर्रे ने महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने की मांग की। ग्राम संगवाकापा के भरत साहू ने ट्रायसायकल प्रदान कराने तथा मुंगेली वार्ड निवासी गजेन्द्र श्रीवास ने प्रधानमंत्री स्वावलंबन योजनांतर्गत दुकान आबंटन की मांग रखी।
इसी प्रकार ग्राम चारभाठा के दिग्विजय सिंह ने अपनी जमीन का सीमांकन कराने, ग्राम सारधा की दिव्यांग राजेश्वरी सिंह राजपूत ने पेंशन योजना का लाभ दिलाने, ग्राम भिलाई के ग्रामीणों ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने तथा ग्राम तरईगांव की अहिल्या बाई ने घर के पास पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। ग्राम चंदली के किसान तुलाराम ने अपनी जमीन की पर्ची बनवाने और ग्राम बुंदेली के मुकेश चंद्राकर ने राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने सभी आवेदनों पर गंभीरता से विचार करते हुए नियमानुसार निराकरण का आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज, पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

