ताला गांव की ऐतिहासिक धरोहरों से बिलासपुर व छत्तीसगढ़ को मिली अद्वितीय पहचान : उप मुख्यमंत्री
बिलासपुर, 31 जनवरी 2026/
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव तीन दिवसीय ताला महोत्सव के दूसरे दिन ताला पहुंचे और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मनियारी नदी के तट पर स्थित ऐतिहासिक ताला गांव की देवरानी-जेठानी मंदिर एवं रुद्र शिव की प्रतिमा ने बिलासपुर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को देश और दुनिया में विशिष्ट पहचान दिलाई है। राज्य सरकार इस ऐतिहासिक क्षेत्र के संरक्षण और विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने की। कार्यक्रम में क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री रामकुमार कौशिक, जिला पंचायत सदस्य श्री गोविंद यादव सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि बीते दो वर्षों में क्षेत्र में 200 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 8 महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जो क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ विधायक श्री धरमलाल कौशिक क्षेत्र के विकास को लेकर सदैव चिंतित रहते हैं, जिसके परिणामस्वरूप यहां अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। शेष बची सड़कों को भी स्वीकृति देकर आगामी तीन वर्षों में पूर्ण किया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सभी गारंटियों को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू कर रही है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त जारी कर सभी महिलाओं के खातों में एक-एक हजार रुपए जमा किए गए हैं, जिससे मेला-मड़ई में महिलाओं की उपस्थिति और रौनक बढ़ी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि इस वर्ष ताला महोत्सव में दिन के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत करना मेला आयोजन समिति की सराहनीय पहल है, जिससे महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि ताला की रुद्र शिव प्रतिमा विश्व में अद्वितीय है, जिसके शरीर और चेहरे पर विभिन्न जीव-जंतुओं की आकृतियां उकेरी गई हैं। उन्होंने कहा कि ताला क्षेत्र में काफी विकास हुआ है, लेकिन अभी और भी कई कार्य किए जाने बाकी हैं।
क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी ने बताया कि संस्कृति विभाग द्वारा ताला महोत्सव के आयोजन हेतु 5 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है। साथ ही क्रेडा की ओर से मंदिर परिसर में 11 लाख रुपए की लागत से दो हाई मास्ट सोलर लाइट स्वीकृत की गई हैं।
इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम श्रीमती आकांक्षा त्रिपाठी एवं तहसीलदार श्री राजेंद्र भारत ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में सुनील सोनी के नेतृत्व में लोक कला दलों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

