केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया भूमिपूजन
3.37 करोड़ की लागत से सिंचाई, भू-जल संवर्धन और आवागमन को मिलेगा लाभ
मुंगेली, 31 जनवरी 2026।
मुंगेली जिले के विकासखंड अंतर्गत ग्राम बुधवारा में आगर नदी पर प्रस्तावित एनीकट निर्माण का भूमिपूजन केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू द्वारा आज किया गया। लगभग 3 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह 60 मीटर लंबा एनीकट क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीणों के लिए बहुआयामी लाभ लेकर आएगा।
एनीकट के निर्माण से ग्राम बुधवारा और दुल्लापुर के बीच सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा, जिससे दोनों गांवों की दूरी कम होगी। इसके साथ ही यह संरचना गर्मी के मौसम में भू-जल रिचार्ज को बढ़ावा देगी। परियोजना के पूर्ण होने से ग्राम सेमरकोना से अमरटापू तक जल उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जिससे किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि एनीकट निर्माण से क्षेत्र में पानी की स्थायी उपलब्धता, सिंचाई रकबे में वृद्धि तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पांडेय, एसडीएम मुंगेली श्री अजय शतरंज, जल संसाधन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री हेमेन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि एनीकट निर्माण से लगभग 41 हेक्टेयर रबी एवं 41 हेक्टेयर खरीफ फसलों के सिंचित क्षेत्र में वृद्धि होगी।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

