बिलासपुर, 30 जनवरी 2026/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को पूरे जिले में शहीद दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला कार्यालय में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता के बलिदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी केवल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नायक ही नहीं थे, बल्कि वे मानवता, सत्य और अहिंसा की वैश्विक विचारधारा के प्रतीक हैं। उनके सिद्धांत आज भी समाज को सद्भाव, समानता और नैतिक मूल्यों की राह दिखाते हैं।
शहीद दिवस के अवसर पर यह संदेश दिया गया कि बापू के बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त, समरस और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है। जिले के सभी शासकीय कार्यालयों, जिला पंचायत एवं नगर निगम कार्यालयों में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़👩💻 पेशेवर सफ़र:
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

