छत्तीसगढ़ वासियों के कण-कण में बसे हैं प्रभु राम : डिप्टी सीएम अरुण साव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गृहग्राम लोहड़िया में अखंड नवधा रामायण का किया श्रवण
बिलासपुर, 29 जनवरी।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव गुरुवार की शाम अपने गृहग्राम लोहड़िया में आयोजित श्रीरामचरित मानस अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धापूर्वक श्रीराम कथा का श्रवण किया एवं ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद किया।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि गांव में निरंतर नवधा रामायण का आयोजन होना अत्यंत सराहनीय है। यह आयोजन युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि श्रीरामचरित मानस केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला मार्गदर्शक है।
श्री साव ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के प्रेम, संस्कार और आशीर्वाद के कारण आज गांव का यह बेटा ‘लोहड़िया के बेटे’ के रूप में जाना जाता है। गांव के अनेक लोग आज नाम और प्रतिष्ठा अर्जित कर रहे हैं और क्षेत्र का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि लोहड़िया केवल मेरा गांव नहीं, बल्कि मेरा परिवार है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी वे लोहड़िया आते हैं, तो उन्हें बचपन जैसी ऊर्जा और उत्साह की अनुभूति होती है। यहां आकर मन स्वतः ही प्रसन्न हो जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने अपने वनवास काल का सबसे अधिक समय छत्तीसगढ़ की धरती पर बिताया है, इसलिए यहां के कण-कण में प्रभु राम विराजमान हैं। उनकी कृपा और आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ निरंतर खुशहाली और प्रगति की ओर अग्रसर है।
श्री साव ने कहा कि भारत को माता और छत्तीसगढ़ को महतारी की संज्ञा दी गई है, जो इस पावन भूमि की महत्ता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का आदर्श चरित्र हमारे जीवन को सही दिशा देता है। राम कथा ही एकमात्र ग्रंथ है जिसमें ‘मानस’ शब्द आया है, जिसका अर्थ मन से है। भगवान राम का चरित्र हमारे मन में बस जाए, इसी उद्देश्य से रामचरित मानस की रचना की गई है।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम के वरिष्ठजन, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

