10 फरवरी को जिले में होगा भव्य सामूहिक विवाह समारोह
मुंगेली, 29 जनवरी 2026।
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत जिले में आगामी 10 फरवरी 2026 को जिला स्तरीय भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को सम्मानपूर्वक वैवाहिक जीवन में प्रवेश दिलाना है।
यह योजना न केवल बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक सार्थक पहल है, बल्कि समाज में व्याप्त दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों पर रोक लगाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्र हितग्राहियों का विवाह संपन्न कराया जाएगा, जिसमें कन्या की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं वर की आयु 21 वर्ष पूर्ण होना अनिवार्य है।
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संजुला शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जिला स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए हितग्राहियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सहित पासपोर्ट साइज फोटो प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
योजना से संबंधित आवेदन पत्र एवं विस्तृत जानकारी के लिए हितग्राही अपने नजदीकी महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय, एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना कार्यालय, पर्यवेक्षक अथवा आंगनबाड़ी केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।

